फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जनपद में सराहनीय सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों को मिला सम्मान

Mon, 26 Jan 2026 12:34 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक द्वारा सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा प्रशंसा चिन्ह प्रदान किये गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट कार्य के लिए केंदीय गृहमंत्री दक्षता पदक निरीक्षक कौशलेन्द्र सिंह अपराध शाखा शामली, सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह उप निरीक्षक सर्विलांस सेल प्रभारी फतेह सिंह को प्रदान किया गया है। सेवा अभिलेख के आधार पर पुलिस महानिदेशक उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी संजीव कुमार त्यागी को मिला। शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह सर्विलांस सेल में तैनात मुख्य आरक्षी दीपक कुमार को, शौर्य के आधार पर पुलिस महानिदेशक प्रशंसा चिन्ह सिल्वर शहर कोतवाली में तैेनात महिला मुख्य आरक्षी ब्रिजेश, स्वाट टीम में तैनात आरक्षी दीपक सिंह को मिला है।
पुलिस महानिदेशक यूपी 112 मुख्यालय लखनऊ द्वारा उत्कृष्ट रेस्पोंस टाइम रखने तथा कुशल मनोयोग से कर्त्तव्य पालन करने हेतु प्रशस्ति पत्र मुख्य आरक्षी विपिन त्यागी,आरक्षी नवीन धीमान, गौरव कुमार, सोनू कुमार, सचिन कुमार, होमगार्ड पायलट सुक्खा सिंह,आशीष, रविन्द्र, वसीम को प्रदान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें