ऊन-प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पिण्डोरा में आरोग्य मेले का मरीज की जांच कर दवाई देते हुए
शामली/बाबरी। जिले में सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेलों का आयोजन किया गया। आरोग्य मेलों में खांसी जुकाम व एलर्जी के मरीज रहे ज्यादा रहे। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा वितरित की गई।
शहर के मोहल्ला पंसारियान स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. सादिया सदफ ने मरीजों की जांच की। फार्मासिस्ट विकास कौशिक ने बताया कि आरोग्य मेले में 16 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। इनके अलावा शुगर के पांच, ब्लड प्रेशर के चार, बुखार के चार, एलर्जी के सात, गैस के तीन और सांस के दो मरीज आए। इनके अलावा अन्य खांसी जुकाम व शरीर में दर्द के 13 मरीज आए।
मोहल्ला बरखंडी स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. दीपांशु चौधरी ने मरीजों की जांच कर उपचार दिया गया। आरोग्य मेले में 17 महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया। 17 गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। फार्मासिस्ट मनु शर्मा ने बताया कि आरोग्य मेले में 38 मरीजों की जांच कर दवा दी गई।
बाबरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 35 मरीजों की जांच की गई। सबसे अधिक रोगी सर्दी-खांसी से पीड़ित रहे। बुखार के पांच मरीज आए। इनके अलावा एलर्जी के आठ, चार शुगर व बीपी के आए। चार मरीजों की टीबी की जांच की गई। पांच गर्भवती महिलाओं की जांच कर परामर्श दिया गया।