फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमे की नमाज के दौरान जिले में सतर्क रही पुलिस

विज्ञापन
कैराना में जुमे की नमाज के दोरान मस्जिद के पास तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली/कैराना। जुमे की नमाज के दौरान शांति एवं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही। धर्मस्थल के आसपास पुलिस व पीएसी तैनात रही। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से नमाज अदा की गई।
पिछले दिनों हुई घटनाओं के मद्देनजर पुलिस प्रशासन लगातार सतर्कता बरत रहा है। शामली व कैराना समेत जिले में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस सतर्क रही। धर्म स्थलों के आसपास, प्रमुख चौराहों और मिश्रित आबादी में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

कस्बा कैराना में जामा मस्जिद, सराय वाली मस्जिद, कुरैशियान मस्जिद, दरबार वाली मस्जिद, मदरसा इशातुल इस्लाम व ईदगाह वाली मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कराई गई। इस दौरान एसएसपी अभिषेक के निर्देश पर सभी धर्मस्थलों के आसपास सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। दोपहर में सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना ताहिर ने नमाज से पहले अपने बयान में कहा कि ईद उल अजहा के त्योहार को सभी आपस में मिलजुल कर भाईचारे के साथ मनाएं।
उन्होंने कहा कि कुर्बानी खुले में न करें और पशुओं के अवशेष भी खुले में न डालें। कुर्बानी के समय सफाई का विशेष ध्यान रखें। त्योहार मनाते समय एकदूसरे की भावनाओं का ख्याल रखें। कोई ऐसा काम न करें जिससे किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हों। उन्होंने पालिका प्रशासन से पशुओं के बचे अवशेष दबाने के लिए गड्ढे खुदवाने तथा गली मोहल्लों में सफाई की विशेष व्यवस्था कराने की अपील की। जुमे की नमाज के बाद नमाजियों ने अल्लाह की बारगाह में हाथ उठाकर भीषण गर्मी से राहत देने, रहम की बारिश करने व देश में खुशहाली अमन व भाईचारे के लिए दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

जुमे की नमाज शांतिपूर्ण की गई अदा
थानाभवन। उदयपुर घटना को लेकर पूरी तरह मुस्तैद पुलिस की निगरानी के चलते जुमे की नमाज शांतिपूर्वक हुई। थानाभवन नगर स्थित मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान धर्म गुरुओं ने देश हित में अमन चैन व शांति के लिए दुआ कराई। कहा कि किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय न ले।ं उन्होंने कहा संयमित रहें। क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को थाना प्रभारी के निर्देशन में नगर में पुलिसकर्मियों को लगाया गया। नगर के मदरसों व मस्जिदों पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस पिकेट लगाई थी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने नगर में पैदल गश्त भी की। पुलिस कर्मियों ने लोगों को शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें