फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 08 Jul 2022 12:49 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

शामली में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो। किसान का शव खेत में ही पड़ा मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शामली पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली शहर में कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका में खेत पर पानी चलाने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जंगल में ही किसान का शव पड़ा मिला है। उसके सिर के पीछे की तरफ चोट के निशान है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंची और मामले जांच शुरू कर दी है। उधर, पीड़ित परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन

 
कोतवाली क्षेत्र के गांव सिंभालका निवासी रविंद्र गुरुवार शाम में खेत पर पानी चलाने गया था। देर रात तक भी जब किसान अपने घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश की। वहीं देर रात में किसान का शव अचेत अवस्था में नलकूप के पास पड़ा मिला। इसके बाद परिजन आनन-फानन किसान को लेकर शामली सीएचसी पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: पांच करोड़ की कोठी जब्त, पहले अरबों रुपये की संपत्ति हो चुकी कुर्क, जानें आखिर कौन है यशपाल तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के सिर के पीछे चोट का निशान बताया गया है, जिससे परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांट में जुटी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं आई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें