फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के सगे संबंधियों से पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। गांव भूरा में अजय की हत्या के दो दिन बाद भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। पुलिस की छह टीमें आरोपियों के सगे संबंधियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह नौ बजे गांव भूरा में दुराचार के मुकदमे में पीड़िता के पक्ष में पैरवी करने पर अजय पुत्र सुरेंद्र की दो गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अजय के पिता ने शुभम और उसके भतीजे सन्नी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को डीआईजी प्रीतिंदर सिंह ने भूरा गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया था। पीड़ित परिवार से मिलकर जल्द ही हत्यारोपियों की गिरफ्तार का आश्वासन दिया था। वहीं एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देशन में स्वाट टीम सहित कुल छह टीमें दिन-रात दिल्ली, हरियाणा, पंजाब के साथ ेही आरोपियों की रिश्तेदारियों में ताबड़तोड़ दबिश दे रही है, लेकिन दो बीत जाने के बाद भी हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन

पुलिस हत्यारोपियों के 5-6 सगे संबंधियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिन-रात दबिश दी जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें