इस मामले में पांच अन्य आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने एक व्यक्ति को जमीन बेचने का सौदा किया था। जमीन का सौदा कराने में अफसर उर्फ भूरा शामिल था। इसमें 17 लाख रुपये आरोपी पक्ष पर आए थे। इसके बाद उन्होंने जमीन बेचने से मना कर दिया था और पांच लाख रुपये भूरा को देकर वापस करने को कहा था। भूरा ने उस व्यक्ति को पांच लाख रुपये नहीं लौटाए थे और बाकी रुपये देने का दबाव बना रहा था।
यह भी पढ़ें: कसा शिकंजा: रफीक अंसारी ने पार्षद से शुरू किया था राजनीतिक सफर, दो बार बने विधायक, रह चुके हैं हिस्ट्रीशीटर
उन्होंने भूरा से कहा था कि वह पांच लाख रुपये उन्हें दे और वे खुद ही पूरी रकम उस व्यक्ति को वापस कर देंगे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।