फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमजद हत्याकांड में पांच दिन बाद भी खाली हाथ पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। अमजद हत्याकांड में पांच दिन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। वारदात को लेकर सामने आए कई बिंदुओं को सामने लेकर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी लकड़ी ठेकेदार अमजद की पांच दिन पूर्व कस्बे के रेलवे रोड भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष के आवास के समीप गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात को लेकर मृतक के पिता अमजद ने पुरानी रंजिश के आधार पर मोहल्ले के नूर मोहम्मद व अमजद पुत्र शरीफ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। एसपी शामली ने वारदात के खुलासे को लेकर तीन टीम गठित की है। वारदात के समय सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस ने जमीन के विवाद को लेकर पूर्व में हुई दो हत्या में शामिल लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि कई वर्ष पूर्व कांधला बुढ़ाना मार्ग पर स्थित एक जमीन के एक विवाद को लेकर पहले अमजद की बुआ अख्तरी व परिवार के शकील की हत्या हो चुकी है। जिसमें मृतक अमजद के साथ ही कई अन्य लोगों का नाम था। उस हत्या के बाद से आरोपी अमजद पुत्र शकील से विवाद चला आ रहा है। इस वारदात से जुड़े सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी सभी टीम खुलासे को लेकर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें