फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को बंधक बनाया

Fri, 10 Jun 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : लोगो
विज्ञापन
शामली के कैराना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सुनहेटी में चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार करने गई हरियाणा और कैराना थाना पुलिस को ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। इस दौरान ग्रामीणों ने यूपी पुलिस की गाड़ी की हवा भी निकाल दी।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह पांच बजे हरियाणा के करनाल सदर थाने की पुलिस कैराना कोतवाली पहुंची तथा आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के साथ ग्राम अकबरपुर सुनहेटी मे चोरी के दो आरोपियो को पकड़ने के लिए दबिश डाली। जैसे ही हरियाणा पुलिस आरोपियों को अपनी गाड़ी में बैठा कर जाने लगी तो महिलाएं गाड़ी के सामने आकर खड़ी हो गई।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गुड्डी हत्या व गैंगरेप प्रकरण के चलते पुलिस उनके लोगों को बिना वजह परेशान करने में लगी है। इस दौरान कुछ महिलाओं ने कैराना पुलिस की गाड़ी के टायरों की हवा निकाल दी। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को बंधक बना कर बैठा लिया। काफी देर बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर कोतवाली प्रभारी एम एस गिल मौके पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को समझाया। 
विज्ञापन


आरोप था कि पुलिस गुड्डी हत्या कांड व गैंगरेप में फैसले का दबाव बनाने के लिए उनके लोगों को बिना वजह परेशान करने में लगी है तथा झूठे मुकदमों में फंसाने का षड्यंत्र रच रही है। एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा कर मामला शांत कराया जिसके बाद हरियाणा पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई। उधर, कोतवाली प्रभारी एम एस गिल ने बताया कि हरियाणा पुलिस के साथ कैराना पुलिस गई थी। मौके पर महिलाएं गाड़ी के समाने आकर खड़ी हो गई थी। कुछ लोगों ने गाड़ी की हवा निकाल दी थी, लेकिन बाद में समझाने पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें