फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानें सील, तीन लाख जुर्माना

Fri, 10 Jun 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
दुकान पर छापा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में  एसडीएम सदर नेे पुलिस बल के साथ मंडी स्थल पर तीन दुकानों पर छापा मारा। दिल्ली से लाए गए राजमा, मूंग की दाल से लदे दो ट्रकों को पकड़कर कागजातों की पड़ताल की।
विज्ञापन


प्रवेश पर्ची, व्यापार कर अदा न मिलने पर दुकानों को सील कर ट्रकों को कोतवाली लाया गया। पकड़े गए ट्रकों पर मंडी का सम्मन शुल्क और व्यापार कर अदा न करने पर तीन लाख का जुर्माना लगाया गया है। 

बृहस्पतिवार को एसडीएम महेंद्रपाल सिंह ने भैसवाल रोड स्थित मंडी स्थल पर तीन दुकानों पर छापा मारा।  दुकानों पर दिल्ली से आए हरियाणा के दो ट्रकों से राजमा, मूंग की दाल को उतारा जा रहा था।
विज्ञापन


एसडीएम ने दुकानों में मौजूद माल का रिकॉर्ड न दिखाए जाने पर दुकानों को सील कर दिया। ट्रकों के कागजात की जांच की, तो मंडी की प्रवेश पर्ची और मंडी शुल्क की पर्ची नहीं मिली। ट्रकों को शहर कोतवाली लाया गया।

एसडीएम ने बताया कि व्यापार कर और मंडी सचिव को बुलाकर ट्रकों की जांच के बाद तीन लाख रुपये का जुर्माना किया गया है। जुर्माना वसूलने के बाद ट्रकों को छोड़ा जाएगा। एसडीएम के मुताबिक मंडी में बिना मंडी शुल्क अदा किए और बिना प्रवेश पर्ची के माल बाहर से मंगाने की जानकारी मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें