कैराना। कोर्ट परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले लोगों से पुलिस ने पूछताछ की।
करीब पांच दिन पहले दिल्ली के रोहिणी कोर्ट के अंदर बदमाशों के बीच हुई गैंगवार में तीन मौत हो गई थी। जिसके बाद शासन के निर्देश पर न्यायालय परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। बृहस्पतिवार को एसपी सुकीर्ति माधव के निर्देश पर कैराना स्थित जनपद न्यायालय परिसरों में सुरक्षा के दृष्टिगत डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंची। जहां पर डॉग स्क्वॉड, पुलिस की टीम ने साथ मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कोर्ट परिसरों के बाहर मौजूद कई लोगों की पुलिस ने तलाशी ली। इसके साथ ही न्यायालय परिसरों के आसपास बेवजह भटकने वाले संदिग्ध लोगों से पुलिस ने पूछताछ भी की।