फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए मिलेगी सुविधाएं: डीएम

विज्ञापन
शामली झिंझाना रोड पर रायफल क्लब में निशाना लगातीं डीएम जसजीत कौर। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए मिलेंगी सुविधाएं: डीएम
विज्ञापन

शामली। राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला प्रशासन के तत्वावधान में रायफल क्लब पर मेधावी निर्धन छात्रा नि:शुल्क निशानेबाजी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
रविवार को आयोजित प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि डीएम जसजीत कौर ने एयर रायफल से निशाना साधकर शिविर का उद्घाटन किया। इससे पूर्व, डीएम व अन्य लोगों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनको नमन किया। डीएम ने कहा कि जनपद में खिलाड़ियों को किसी भी तरह की कोई सुविधा की कमी नहीं रहने दी जाएगी। निशानेबाजी से खिलाड़ी अपना करियर बना रहे हैं। खिलाड़ियों में खेल के प्रति बढ़ रही रुचि के भविष्य में सार्थक परिणाम मिलेंगे। डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं से कहा कि कंपीटीशन का दौर है, इसलिए पूरी मेहनत और लगन के साथ जीवन में आगे बढ़ते हुए मुकाम हासिल करें।
विज्ञापन

डीएम ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में 50 खेल मैदान बनाए गए हैं और 50 खेल मैदान और बनाने की तैयारी है। एसडीएम सदर संदीप कुमार ने कहा कि खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद से प्रेरणा लेनी चाहिए। शिविर में जैन कन्या इंटर शामली, हिंदू कन्या इंटर कॉलेज शामली और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल शामली की छात्राओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस अवसर पर डिप्टी कलक्टर शिव प्रकाश यादव, डिप्टी कलक्टर निकिता , जिला क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव, शामली रायफल क्लब डायरेक्टर तपन मलिक, डॉ. विनीत चौहान प्रधानाचार्य, डॉ. अमित मलिक प्रधानाचार्य, प्रवीण कुमार प्रधानाचार्य, प्रोफेसर गीता, मीनाक्षी चौधरी, डॉ. श्रीपाल धामा, कमलवीर, अभिनव निर्वाल, अनुभव स्वामी, गौरव चौधरी, राहुल पाल, संगीता सरोहा, पूनम सरोहा, अतुल वर्मा, सुनील वर्मा आदि मौजूदरहे। कार्यक्रम का संचालन शामली रायफल क्लब के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें