शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चल रही तीन दिवसीय चतुर्थ शहीद नायक नवाब सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने निशाने साधकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
गांव लिलौन में स्थित मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के चल रही शूटिंग चैंपियनशिप में दूसरे दिन सोमवार को एयर रायफल में क्लब के शूटर अभिमन्यु रावत, शोएब मलिक और राहुल कुमार बढ़त बनाए हुए हैं। एयर पिस्टल वूमन स्पर्धा में बागपत की डोली, मेरठ की ईशा मलिक और दिल्ली की ऋतु कुमार आगे चल रही हैं।
एयर पिस्टल मेन स्पर्धा में मेरठ के अक्ष तोमर, मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब के अवनीश कुमार और शाहिद बढ़त बनाए हुए हैं। इस दौरान मैच रेफरी नदीम मंसूरी, आरिश चौधरी और मीणा रही। क्लब अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि शूटिंग चैंपियनशिप का मंगलवार को समापन होगा। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।