शामली आरके इन्टर कॉलेज में परिक्षा से पूर्व कमरे में सैनीटराइज करते कर्मचारी
- फोटो : SHAMLI
दो केंद्रों पर पीजीटी की परीक्षा आज, तैयारियां पूर्ण
शामली। जिले में मंगलवार और बुधवार को दो केंद्रों पर होने वाली पीजीटी की परीक्षा की तैैयारी पूरी हो गई है। परीक्षा में दो दिन में दोनों पालियों में में 2810 अभ्यर्थी सम्मलित होंगे। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइजेशन करने के साथ ही सीटिंग प्लान चस्पा कर दिया गया है।
मंगलवार और बुधवार को दो पालियों में स्नात्कोत्तर शिक्षक (पीजीटी) परीक्षा जिला मुख्यालय पर आरके इंटर कालेज व हिंदू कन्या इंटर कालेज परीक्षा केंद्र पर होगी। जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा में दोनों दिन दो पालियों में 2810 अभ्यर्थी पंजीकृत है। पहली पाली सुबह साढ़े नौ बजे से दोपहर साढ़े 11 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर ढाई बजे से साढ़े चार बजे तक होगी।
सात अगस्त को पहली पाली में 771, दूसरी पाली में 647 अभ्यर्थी पंजीकृत है। आठ अगस्त को पहली पाली में 664 और दूसरी पाली में 728 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मलित होंगे। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा से पहले दिन सोमवार को दोनों केंद्रों को सैनिटाइज करा दिया गया है। कक्षों में व नोटिस बोर्ड पर सीटिंग प्लान चस्पा करा दिया गया है।