फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से लाखों की कीटनाशक दवा, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से लाखों की कीटनाशक और नगदी चोरी
विज्ञापन

थानाभवन। कस्बा थानाभवन में जलालाबाद मार्ग पर स्थित कीटनाशक की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दुकान में रखी लाखों की कीमत की दवाएं, इंवर्टर, बैटरी और गल्ले से लगभग एक लाख की नगदी चोरी कर ली। बदमाशों ने दुकान के बाहर लगे सीसी कैमरे तोड़ दिए। पीड़ित ने थाने पर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव गंदेवड़ा निवासी राह़ुल कुमार की जलालाबाद मार्ग पर कीटनाशक और खाद की दुकान है। राहुल ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि पड़ोस में स्थित खेत मालिक सलीम अहमद ने उसे सूचना दी कि उसी दुकान का शटर टूटा हुआ है। उसने मौके पर जाकर देखा तो बराबर की तरफ वाला शटर टूटा हुआ है और दुकान के बाहर लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दुकान में लगे दूसरे सीसी कैमरे में दो बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखाई दे रहे है। बदमाश सरिये से एक सीसी कैमरे को तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें