फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृष्णा नदी पर 501 दीप जलाकर आरती की

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबरी। कैड़ी गांव में बुधवार शाम गंगा महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कार्यक्रम में कृष्णा नदी के तट पर भारत माता, कृष्णा नदी, गंगा मैया के जयकारों लगवाकर दीपोत्सव की शुरुआत की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बुधवार को उत्तर प्रदेश में करीब नौ करोड़ दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनने जा रहा है। उसी कार्यक्रम के तहत कृष्णा नदी के तट पर 501 दीप जलाकर दीप महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम कर महोत्सव में आए ग्रामीणों का मन मोह लिया। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी नंदलाल ने कृष्णा नदी को स्वच्छ बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की। इस दौरान ग्राम प्रधान ठाकुर योगेंद्र सिंह, महेश पाल चेयरमैन, कुलदीप संजय शर्मा, रामभज आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. पंकज कुमार और अध्यक्षता ठाकुर जयप्रकाश ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें