शामली। श्रम प्रवर्तन अधिकारी/प्रभारी सहायक श्रमायुक्त शामली एसपी गौतम ने बताया कि श्रम आयुक्त कानपुर के निर्देश पर जिले में 12 से 17 जून 2025 तक बाल श्रम निषेध के बारे में संगोष्ठी और लोगों को जागरूक किया गया। इस अभियान के दौरान जागरूकता के साथ हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया।
श्रम विभाग द्वारा मंगलवार को को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इमें सीएमओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी, परियोजना एवं अन्य विभाग के अधिकारी और उनके प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा की गई जिसमें जनपद के ऑटोमोबाइल की दुकानों, एवं अन्य जगहों पर बाल श्रम रोकने एवं जागरूकता अभियान संचालित किए जाने के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा विभाग एवं एनजीओ के संयुक्त रूप से चिह्नित किए गए बाल श्रमिकों के शिक्षा प्रदान किए जाने पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जिले में समय-समय पर बाल श्रम अभियान चलाकर विभिन्न कार्यों में नियोजित बाल श्रमिकों के सेवायोजकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने के विषय पर चर्चा की गई ताकि सेवायोजकों द्वारा बाल श्रमिकों से कार्य न कराया जा सके।