कस्बा थानाभवन में पॉलिथीन पकड़ों अभियान के दौरान नगर पंचायत की टीम चेक करते हुए। संवाद
थानाभवन। नगर पंचायत द्वारा कस्बे के मुख्य बाजारों में प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ों अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकानदारों से प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़ते हुए दुकानदारों से 4200 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा एवं अध्यक्षा राव मुशयदा के नेतृत्व में नगर के प्रमुख बाजारों के साथ ही शामली बस स्टैंड, घंटाघर, चरथावल बस स्टैंड, मैन रोड, अशरफ मार्केट आदि जगहों पर खुले में कूड़ा डालने वालों पर एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक, पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों छापामारी करते हुए कार्रवाई की। छापेमारी में खुले में कूड़ा डालने वालों पर कूड़ा प्रबंधन नियमों के अंतर्गत जुर्माना वसूला गया। इसमें 1200 रुपये कूड़ा प्रबंधन नियम तोड़ने और 300 ग्राम पॉलिथीन मिलने पर जब्त करते हुए कुल 4200 रुपये जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक पॉलिथीन से होने वाले नुकसान हानि, दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। प्रतिबंधित सामग्री के इस्तेमाल न करने की शपथ भी दिलाई गई। इस दौरान मनीष कुमार शर्मा, वसिक अहमद, शुभम, अंशुल, पुष्पेंद्र, जावेद आदि मौजूद रहे।