कांधला/थानाभवन। बारावफात और महर्षि वाल्मीकि जयंती को लेकर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष ने कहा कि कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से नहीं मनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में चोरी की घटनाओं में इजाफा हो जाता है। कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से अपने-अपने मोहल्लों में पहरा लगाने की अपील करते हुए सहयोग मांगा। ठंड के मौसम कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा है। हम सभी लोगों को सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम प्रधानी का चुनाव होना है। कोई भी प्रत्याशी किसी वोटर को धमकता है या प्रत्याशी को किसी से खतरा है तो वह शिकायत करे। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक हाजी जावेद हसन, प्रधान नीरज मलिक, संजीव किवाना, इजराइल मंसूरी, महबूब अंसारी, बाबू फैसल बेग, सचिन गोयल, राजीव जैन, जाहिद राज सहित आदि मौजूद रहे।
उधर, थानाभवन मेें आगामी त्योहारों के मद्देनजर थाने में आयोजित शांति समिति की बैठक में लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। थाना प्रभारी ने चेतावनी दी कि शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। जलालाबाद चेयरमैन अब्दुल गफ्फार, साबिर राव भैसानी, बृजेश वाल्मीकि, बृजेश राणा, सभासद ऋषिपाल, विनोद सैनी आदि मौजूद रहे।