गढ़ीपुख्ता। कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में दुर्गा देवी का भव्य मंदिर है। यह मंदिर 150 वर्ष पुराना बताया गया है। इस मंदिर में नवरात्रों में गांव और आसपास क्षेत्र के लोग काफी संख्या में पूजा-अर्चना कर अपने घर परिवार की सुख-समृद्धि की मनोकामनाएं मांगते हैं।
पंडित राम मोहन शर्मा ने बताया कि कस्बे के मोहल्ला शिवपुरी में सैकड़ों वर्ष पुराना दुर्गा देवी का मंदिर है। कई वर्ष पहले साधु राम भगत ने इस देवी मंदिर का निर्माण कराया था। देवी मंदिर में चार देवियां विराजमान हैं शाकंभरी, भीमा शताक्षी, बाला सुंदरी, भरवारी विराजमान हैं। मान्यता है कि जो श्रद्धालु सच्चे दिल से पूजा-अर्चना कर मनोकामना मांगते हैं। माता रानी उनकी मनोकामना पूर्ण करती हैं। इस मंदिर में नवीनीकरण एवं सुंदरीकरण मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों कस्बा वासियों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं के सहयोग से हुआ। 50 वर्ष से अधिक इस मंदिर की कमेटी बनी हुई है। इस मंदिर में देवियों के अलावा खाटू श्याम, राधा-कृष्ण, विष्णु-लक्ष्मी शिव परिवार, हनुमान, बालाजी महाराज, काली देवी, भैरवनाथ, भूरादेव, शनि देव, शिवलिंग की स्थापना हुई है।