फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: लोगों ने चंदे से टूटी पेयजल पाइप लाइन काे ठीक कराया

Sun, 09 Jun 2024 03:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। एक वर्ष पूर्व नगर पंचायत ने जेसीबी द्वारा नाला सफाई कराई थी। जिसमें पाइपलाइन टूट गई थी। मोहल्ले वासियों ने नगर पंचायत से लेकर जिला अधिकारी तक समस्या के बारे में अवगत कराया था, लेकिन समस्या का समाधान न होने पर लोगों ने चंदा एकत्रित कर पेयजल पाइपलाइन को ठीक कराया है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व चंदनपुरी रोड पर स्थित नाले की सफाई में जेसीबी ऑपरेटर ने नाले की दोनों साइडों की दीवारों को सफाई करते समय उखाड़ दिया था। उसी समय पेयजल पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। तब से लेकर आज तक साजिद नगर तथा चंदनपुरी में पेयजल आपूर्ति बाधित है। लोग परेशान हैं। बस्ती के लोगों में मांगता राना, महबूब अली, दिलशाद अहमद, जयपाल सिंह, शहजाद, सलीम आदि ने अन्य लोगों से करीब पांच हजार रुपये का चंदा इकट्ठा कर करीब 40 फुट से अधिक पाइप डालकर लाइन को ठीक कराया है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि उन्होंने नगर पंचायत से लेकर जिलाधिकारी तक को पेयजल आपूर्ति की समस्या के बारे में अवगत कराया, लेकिन एक वर्ष तक भी कोई समाधान नहीं होने पर लोगों ने चंदा डालकर पाइपलाइन को खुद ही ठीक करा लिया है।

पानी को तरसे लोग
दूसरी ओर कस्बे के मोहल्ला शैखा मैदान में पांच दिनों से नाला साफ करते समय भी जेसीबी द्वारा मुख्य पेयजल की पाइपलाइन टूट गई थी। जिसे पांच दिन बीतने के बाद भी नगर पंचायत के कर्मचारियों ने नहीं जोड़ा। जिस कारण मोहल्ला शैखा मैदान, शाहघासी दरवाजा के हजारों लोग पानी की बूंद-बूंद को तरस गए हैं।
विज्ञापन

खुला छोड़ दिया नाला
मोहल्ला शैखा मैदान में नाला सफाई करने के बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों ने नाले को नहीं ढ़का, जिसे मुख्य मार्ग अवरुद्ध हो रहा है तथा लोगों को अपने घर तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। वाहन चालकों को दूसरे रास्तों से अपने घरों में जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें