फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिवाद की राजनीति करने वाले जनता को लूटते हैं: स्वतंत्र देव

विज्ञापन
कैराना के विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में पीएसी और फायरिंग के शिलान्यास कार्यक्रम में जनता का अभ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
जातिवाद की राजनीति करने वाले जनता को लूटते हैं: स्वतंत्र देव
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैराना में हुई जनसभा में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष स्वंत्रत देव सिंह ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये जाति के नाम पर राजनीति करने वाले दल जनता को लूटते हैं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही विपक्षी दल सक्रिय हो गए है। वह जनता को गुमराह कर रहे हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। ये लोग तुष्टिकरण की राजनीति कर ये चाहते हैं कि गुंडे फिर से सड़क पर आएं, गोली चलाएं और पुलिस मूकदर्शक बनी रहे। पूर्व की सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि पहले बिजली के तार से नहीं बिल से करंट लग सकता था। पिछली सरकारों में बिजली नहीं आती थी। बिजली न आने से आम नागरिक तसल्ली से रोटी भी नहीं खा पाता था। भाजपा की सरकार में 24 घंटे बिजली आ रही है। अब पत्नी का चेहरा देखकर चार रोटी की जगह आठ रोटी खाता है। पिछली सरकार कांवड़ यात्रा पर प्रतिबंध लगाती थी। योगी सरकार में शिवभक्त कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाती है। राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। मंदिर की नींव रखते हुए कहीं दंगा नहीं हुआ। भाजपा सरकार में आम जनता को डरने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार में दूरबीन से भी नहीं दिखते दंगाई
शामली। गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास के जितने कार्य हुए हैं, उतने पहले कभी नहीं हुए। प्रदेश को लोगों को सुरक्षित माहौल मिला है। पहले की तरह चोरी और लूट अब नहीं होती। अब दूरबीन से भी दंगाई दिखाई नहीं देते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम ऑस्ट्रेलिया की संसद में भी गूंजता है। वहां भी इनकी डिमांड है। बिजली, पानी और सड़क की सभी समस्याएं दूर हुई हैं। कैराना क्षेत्र में पीएसी कैंप स्थापित होने से प्रदेश में सुरक्षा का माहौल बनेगा।
भाजपा सरकार में प्रदेश की तस्वीर बदली
शामली। कैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश की तस्वीर बदली है। सपा, बसपा सरकार में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग नहीं बन पाया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रदेश में सरकार आने के बाद दिल्ली से शामली तक हाईवे का कार्य पूरा हो चुका है। शामली से सहारनपुर तक हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही मेरठ-करनाल, पानीपत खटीमा का निर्माण तेजी से चल रहा है। बाईपास का निर्माण होने से शामली को जाम से मुक्ति मिलेगी। सभा में भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव जीतने के बाद वह लिसाढ़- लांक, बहावडी में औद्योगिक पार्क स्थापित करने की मांग की है। जिससे वह क्षेत्र विकसित होगा।
भाजपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व सरकार में खस्ता हाल मार्ग होने से पानीपत को होकर कैराना जाना पड़ता। लखनऊ जाने के लिए 15 घंटे लगते थे। भाजपा सरकार में गाजियाबाद से लखनऊ जाने की सुविधा मिली है। नए हाईवे बनने से विकास के द्वार खुले है। जिला प्रभारी अजय शर्मा, भाजपा नेत्री मृगांका सिंह, अनिल चौहान ने विचार व्यक्त किए। संचालन वाराणसी की डॉ. अनिता सहगल वसुंधरा ने किया।
विज्ञापन

ये रहे मंच पर मौजूद रहे
डीजीपी मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान, डीएम जसजीत कौर, एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, कार्यक्रम सभा संयोजक केके शुक्ला, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें