कांधला। नगर में एक प्रत्याशी की सभा को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूसे चले। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के युवकों को थाने ले आई। बाद में दोनों पक्षों में सुलह के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।
शनिवार रात्रि नगर के एक मोहल्ले में लोकसभा चुनाव को लेकर एक प्रत्याशी की सभा प्रस्तावित थी। प्रत्याशी के पहुंचने से पूर्व ही मोहल्ले के ही दूसरी पार्टी के समर्थक ने पूरी गली में अपने प्रत्याशी का समर्थन करते हुए अपनी पार्टी के झंडे लगा दिए। जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते झगड़े में तब्दील हो गई। दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। आनन-फानन में पुलिस बल मोहल्ले में पहुंचा और दोनों पक्षों के लोगों को पकड़कर थाने ले आया। समझौते के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।