महावीर जयंती पर घरों में शांति पाठ
शामली। विश्व में अहिंसा परम धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर जयंती पर जैन मंदिरों के कपाट बंद रहे। जैन समाज के लोगों ने लॉकडाउन का पालन करते हुए घरों के बाहर सोशल डिस्टेंस बनाकर खड़े हुए। सुबह आठ बजे थालियां और घंटी बजाकर भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाए। अपने मकानों में ध्वज लगाकर महावीर भगवान का जीओ और जीने दो का संदेश दिया।
शहर के जैन मोहल्ला में स्थित जैन मंदिर, तालाब रोड, धर्मपुरा स्थित जैन मंदिरों के कोरोना लॉकडाउन के दौरान कपाट बंद रहे। सुबह आठ बजे शहर के कांबोज कॉलोनी में जिनेंद्र जैन, आलोक जैन, आशीष जैन, मोहित जैन, प्रवीण जैन, ललित जैन, शरद जैन, मनोज जैन, सचिन जैन, अशोक जैन, रीमा जैन, सीमा जैन, सुधा जैन, सुनीता जैन, नीरु जैन आदि ने अपने घरों के बाहर मकानों पर ध्वज लगाया। घंटी और थालियां बजाकर भगवान महावीर के जयकारे लगाए। भगवान के जीओ और जीने दो का संदेश दिया। सुबह 8.30 बजे से लेकर 11 बजे तक राजस्थान के बिजोलिया में विराजमान सुधा सागर महाराज का टीवी पर पूजन कार्यक्रम देखकर तीन घंटे का भगवान महावीर पाठ, महावीर अष्टक मंत्रों का पाठ किया। शाम को महावीर भगवान की आरती की गई।
शामली जैन धर्मशाला में पुजन करते जैन समाज के लोग- फोटो : SHAMLI
शामली में भगवान महावीर जयंती पर घर में पुजन करते जैन समाज लोग- फोटो : SHAMLI