फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीसीएम की मेरिट आगे

Fri, 01 Jul 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
दाखिले की दौड़ - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
शामली में ग्रेजुएशन में दाखिले की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। यूनिवर्सिटी द्वारा काफी मशक्कत के बाद बृहस्पतिवार को दोपहर बाद पहली मेरिट जारी कर दी गई। वही छात्रों के मोबाइल फोन पर भी मैसेज भेज दिया गया है। जिसको लेकर आज से चार तारीख तक कालेजों में दाखिले के लिए बाहर आने वाली है। 
विज्ञापन


कालेजों में सुबह सुबह से ही क्लर्क ऑफिस में कंप्यूटरों पर बैठकर मेरिट का इंतजार करते रहे। आखिर तीन बजे के बाद मेरिट जारी हो ही गई। वहीं दाखिले को लेकर कालेजों में पूरी तैयारी कर रखी है। 
जिले के आरके पीजी कालेज में पहली मेेरिट के अनुसार 352 छात्रों की सूची जारी की गई है जिसमें पहली मेेरिट 88 प्रतिशत तक है। पहली सूची के अनुसार बीएससी विज्ञान में 59 छात्र व पीसीएम में 59 छात्र और बीएससी बायो में 117 छात्रों के साथ बीएससी एग्रीकल्चर में 117 छात्रों के दाखिले होने हैं। वीवी पीजी कालेज में बीए के लिए पहली सूची सामान्य वर्ग में 72 प्रतिशत पर रही जिसमें 533 छात्रों की सूची जारी की गई है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में बीए की पहली सूची में 236 छात्रों की सूची जारी की गई। जिसकी सामान्य वर्ग में 72 प्रतिशत पर मेरिट रही। इसके साथ ही बीएससी पीसीएम में 40 छात्रों की सूची है जिसमें सामान्य वर्ग में 81 प्रतिशत है वही बीएससी बायो में 40 छात्रों की सूची में सामान्य वर्ग में 82.4 पर है। विजय सिंह पथिक कैराना में बीए में सामान्य वर्ग की मेरिट 73 प्रतिशत है पहली सूची में 287 छात्रों की सूची भेजी है जबकि बीकॉम में 157 छात्रों की सूची है जिसमें सामान्य वर्ग की मेरिट 76.4 प्रतिशत पर रही है। मेरिट की सूचना मिलते ही कॉलेजों के आसपास शाम तक जमावड़ा रहा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें