फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी, ऑपरेशन के शुल्क की सूची चस्पा हो

विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन के शुल्क की सूची चस्पा हो
विज्ञापन

शामली। किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव संजीव लिलौन के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट में एसडीएम सदर बृजेश कुमार सिंह को अपनी मांगों का तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। किसानों ने ज्ञापन में जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों में डिलीवरी, ऑपरेशन आदि का शुल्क की सूची चस्पा किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि जिले के पेट्रोल पंपों में डीजल, पेट्रोल की मिलावट की जा रही है। जिससे लोगों के वाहनों के इंजन खराब हो रहे हैं। मिलावट रोकने के लिए डीजल और पेट्रोल की जांच कराई जाए। दुकानों पर मावे से बनने वाली मिठाइयों के लिए जांच समिति गठित करते हुए मिठाई की शुुद्धता की जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रदेश सचिव यामीन चौधरी, मंडल सचिव जयपाल सिंह, जिला सचिव संजीव जाखड़, कमल चौधरी, धीरज पाल तोमर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें