फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर में आग लगने से फैली दहशत

विज्ञापन
गढीपुख्ता के गांव दुल्लाखेडी में ट्रांसफार्मर में लगी आग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव दुल्लाखेड़ी में शनिवार सुबह को अचानक एक ट्रांसफार्मर में आग भड़क उठी। जिसके चलते आसपास के लोग दहशत में रहे। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने सप्लाई बंद कराई और उसके बाद सुधार कार्य कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम दुल्लाखेड़ी में गढ़ीपुख्ता मार्ग पर रखे ट्रांसफार्मर में सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसे देख मार्ग से गुजरने वाले राहगीर रुक गए। ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना दुल्लाखेड़ी बिजलीघर को दी गई। सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कराई और उसके बाद घंटों की मशक्कत कर सुधार कराते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु कराई जा सकी। इस दौरान विद्युत लाइनमैन विपिन, नितिन, सम्राट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें