कैराना। ब्लाक में दाखिल हुए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान खामियां मिलने पर आठ नामांकन निरस्त किए गए हैं। इसके साथ ही ब्लाक पर प्रत्याशियों की सूची भी चस्पा कर दी गई है। बदमाश साबिर के गांव जंधेड़ी से एक पर्चा कम उम्र होने के कारण निरस्त कर दिया गया।
आरओ राजीव वर्मा ने बताया कि गांव जंधेड़ी में प्रत्याशी वासिल पुत्र दिन्ना की आयु कम होने के कारण उसका पर्चा निरस्त कर दिया गया, जबकि जहानपुरा में जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र सही पाये गये, जिसके चलते जहानपुरा व जंधेड़ी में 11-11 प्रत्याशी हैं।
हालांकि सोमवार से नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जिसके बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। आरओ ने बताया कि जांच में सही पाये गये प्रत्याशियों के नामों की सूची चस्पा कर दी गई। पूरे ब्लाक में प्रधान पद के जमा कराये गये 478 नामांकन पत्रों में से आठ जांच में निरस्त किए गये हैं।
सीओ कैराना एनपी सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव में सुरक्षा के लिए पुलिस व पीएसी के अलावा आईटीबीपी के जवान तैनात किए जाएंगे। रविवार रात तक शामली में एक कंपनी पहुंच जाएगी।