फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली गन्ना परिषद में 23 गांव मिलाने का विरोध, समाधान न होने आंदोलन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। एलम में 23 गांव के किसानों की पंचायत में किसानों ने रमाला सहकारी मिल से गन्ना परिषद को हटाकर शामली में गन्ना परिषद में परिवर्तित किए जाने पर नाराजगी व्यक्त जताई। चेतावनी दी कि अगर दीपावली के बाद समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे। पंचायत में पहुंचे केंद्रीय आयुष मंत्रालय के सदस्य डा. दिनेश उपाध्याय ने किसानों को दीपावली तक समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एलम के इंटर कॉलेज के प्रांगण में पंचायत में पूर्व विधायक रतनपाल पंवार ने कहा कि कुछ राजनीतिक व्यक्तियों ने निजी स्वार्थ के लिए रमाला सहकारी मिल से उनकी गन्ना परिषद को हटाकर शामली गन्ना परिषद में शामिल करा दिया है, जो न्याय संगत व तर्कसंगत नहीं है। पंचायत में 23 गांव के किसानों ने एकजुट होकर इस परिषद को शामली भेजे जाने का विरोध किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दीपावली तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़कों पर आंदोलन करेंगे। पंचायत में पहुंचे केंद्रीय आयुष परिषद के सदस्य डॉ. दिनेश उपाध्याय ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के हितैषी रही है, उन सभी लोगों की मांगें जायज हैं। प्रदेश के गन्ना विकास व चीनी उद्योग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा तक पहुंचाकर जल्द ही समाधान करा दिया जाएगा।
पंचायत में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस मौके पर एलम निवासी पूर्व सभासद जसवीर पवार ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी। पंचायत की अध्यक्षता फेरु सिंह भनेड़ा व संचालन राजवीर सिंह पंवार ने किया। पंचायत में पूर्व विधायक रतनपाल पंवार, वीरपाल पंवार, हरेंद्र चौधरी, देवेंद्र डायरेक्टर डांगरोल, जगबीर प्रधान भभीसा, ऋषिपाल ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, सुधीर पंवार,जसबीर पंवार, विक्रांत पंवार, नितिन पंवार, अनिल पंवार, आशीष पंवार, मनोज सभासद, बालकिशन पंवार समेत कस्बा एलम, नाला, भनेड़ा, भभीसा, कनियान, घसोली, चढ़ाव, डांगरोड, कांधला, दुर्गनपुर, हरियाखेड़ा, बिराल समेत 23 गांव के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें