फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पराली जलाने से रोकने के लिए सचल दस्ता गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। ग्रामीण क्षेत्रों में एनजीटी के आदेशों के अनुपालन में पराली और पत्ती जलाने पर जुर्माने और कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। साथ ही दीपावली पर पटाखों पर भी रोक लगाने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। जिसके तहत तीन सचल दस्तों का गठन किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खंड विकास कार्यालय पर तहसीलदार रनबीर सिंह की अध्यक्षता में हल्का लेखपालों और ग्राम सचिवों की बैठक का आयोजन किया गया। तहसीलदार ने बताया कि लेखपालों और सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे ग्राम प्रधानों के सहयोग से गांवों में एनाउंसमेंट कराकर ग्रामीणों को सचेत करें कि वे पराली और पत्ती न जलाए। पराली पत्ती जलाने पर जुर्माने के साथ ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही गांव में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है। आवारा गोवंशों को खुले में न छोड़ने और दीपावली में गांव में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ज्वलनशील पटाखों पर रोक लगाने के निर्देश दिए। इसके लिए तीन सचल दस्तों का गठन किया गया। सचल दस्ते गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को जागरूक करने के साथ ही कार्रवाई करेंगे। पराली पत्ती जलाने पर पुलिस को तुरंत सूचना दे ताकि कार्रवाई अमल में लाई जा सके। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी गोपाल कृष्ण चौधरी, ग्राम सचिव और लेखपाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें