फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन को गए भगवान श्रीराम, भाव विभोर हुए श्रद्धालु

Fri, 02 Sep 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
कैराना। ग्राम तीतरवाड़ा में चल रही श्रीराम कथा में कथावाचक ने श्रीराम, लक्ष्मण और सीताजी का वनागमन प्रसंग सुनाया। माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए वनागमन पर गए राम की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन


ग्राम तीतरवाड़ा स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन कथा व्यास मुकेश महाराज ने श्रीराम कथा का गुणगान किया। बताया कि श्रीराम अपने माता-पिता की आज्ञा का पालन करते हुए राज पाठ त्यागकर 14 वर्ष के वनवास पर चले गये। भ्राता प्रेम में लक्ष्मण भी श्रीराम के चरणों के दास बनकर और सीता उनके साथ वन को गए।

वन प्रस्थान वृतांत सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गये। श्रीराम कथा का शुभारंभ डॉ. रफल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर पंडित मांगे राम शास्त्री, मास्टर नाथीराम, ईश्वर भगतजी, जयपाल, पीतम, मास्टर ऋषिपाल, बिरम, भंवर सिंह, पंकज कुमार, डॉ. ईश्वर सिंह, अंकित, अनिल आदि रहे।
विज्ञापन


मां के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
शामली। श्री दादी सेवा संस्थान हनुमान धाम पर लाड़ली दादी झुंझनू वाली का महोत्सव आयोजित किया गया। भजन गायक देवेंद्र अरोरा का भजन- मिलता है मैया का दरबार किस्मत वालों को। दादी तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है पर श्रद्धालु झूमे।

 बृहस्पतिवार की रात्रि 10 बजे श्री दादी सेवा संस्थान हनुमान धाम द्वारा लाड़ली दादी झुंझनू वाली का चुंदड़ी महोत्सव का शुभारंभ सेंट आरसी कांवेंट  स्कूल की प्रबंधक मीनू संगल ने माता सती राणी की ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया।  जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौहान ने चुंदड़ी को तिलक करके मातारानी को पहनाई। जिला पंचायत के पूर्व चेयरमैन मनीष चौहान व मनोज मित्तल ने महाआरती की। शुभारंभ  शामली के प्रसिद्ध भजन गायक देवेंद्र अरोरा ने गणेश वंदना से की। सती मातारानी के सुंदर भजन गणपति बलिहारी जी फतह मेरी याद करो। 

मिलता है मैया का दरबार किस्मतवालों को, दादी तेरे ही भरोसे मेरा परिवार है। दादी झुलन पधारो घिर आई बदरा। सुनील अरोरा, ज्ञान प्रकाश ने भी भजनों से  लोगों को सराबोर कर दिया। मुख्य आकर्षण श्री दादी का फूलों से स्वागत किया गया।  इस मौके पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक चुंदड़ी मातारानी को समर्पित की। सीडीओ विनोद कुमार सिंह समेत अतिथियों को स्वागत व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, सचिव देवेंद्र अरोरा, कोषाध्यक्ष प्रदीप ऐरन, मनोज वर्मा, राहुल शर्मा, मयंक संगल, गौरव गर्ग, अभिषेक कमल चौहान, अंकुर अग्रवाल, जीवन ज्योति अरोरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें