फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेराई सत्र शुरू होने में एक माह, नहीं भरे गए गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। ऊन चीनी मिल का पेराई सत्र शुरू होने में एक माह का समय शेष है, लेकिन अभी तक सड़कों का निर्माण नहीं हो पाया है। सड़कों में गहरे गड्ढे बने हैं। क्षेत्रवासियों ने अधिकारियों से लेकर नेताओं तक गुहार लगाई, लेकिन अभी तक सड़कों का निर्माण शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र में सुपीरियर फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में जाने के लिए सभी मार्गों की हालत खस्ता है। ऊन बाईपास से शुगर मिल, शुगर मिल से मुंडेट खादर व शुगर मिल से पिंडौरा सभी मार्गों की हालत बहुत खराब है। मार्गों में गहरे गड्ढे हैं। पेराई सत्र शुरू होने में एक माह शेष है, लेकिन अभी तक पीडब्ल्यूडी व गन्ना समिति द्वारा मार्गों का निर्माण शुरू नहीं कराया है। क्षेत्रवासियों ने सांसद प्रदीप चौधरी से भी गुहार लगाई थी। इसके अलावा अधिकारियों को भी सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के निर्देश जारी किए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी ने एसडीएम से मार्गों की रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम मणि अरोरा ने बताया कि जिलाधिकारी ने रिपोर्ट मांगी है। ऊन बाईपास मार्ग से चीनी मिल तक पीडब्ल्यूडी गड्ढे भरवा कर लेपन कार्य कराएगा। अन्य मार्गों की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें