शामली में सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन में आयोजित एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर बोलते पूर्व चेयर?
- फोटो : SHAMLI
शामली। सेंट आरसी कॉलेज ऑफ हायर एजूकेशन में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया। नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविंद कुमार संगल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना को स्नातक स्तर पर छात्र-छात्राओं में राष्ट्र के प्रति सेवा समर्पण की भावना जागृत करने को लागू की गई है। अरविंद संगल ने कहा कि शिक्षक अपने छात्रों में शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक मूल्यों और नैतिक विचारों को महत्व बताएं। संस्कार के साथ शिक्षा देकर राष्ट्र सेवा का धर्म निभाएं। कॉलेज प्राचार्य सतेंद्र कुमार ने बुके देकर उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम अधिकारी अनुज मलिक ने एनएसएस के इतिहास एवं विकास के बारे में छात्रों को अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी विधि शरण ने कार्यक्रम का संचालन किया। नितिन वत्स, वीरेंद्र शर्मा ने छात्रों को देश सेवा के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर छात्राओं शिवानी, वंदना एवम वैशाली ने स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। वैभव, हर्ष, मनीष एवं फरीद ने गायन एवं कविता में उत्कृष्ट प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में सत्येंद्र कुमार, नितिन वत्स, वीरेंद्र शर्मा, अरविंद बालियान, गौरव शर्मा, मोहित कुमार, नितिन बिरला, सोनू कुमार, भानु कांबोज, नितिन कुमार, अनुज मलिक, नवनीत कुमार आदि मौजूद रह।