फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता करने नहीं पहुंचे अधिकारी

Tue, 01 Nov 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन। ऊन चीनी मिल पर क्षेत्र के किसानों का धरना 37 वें दिन भी जारी रहा। बकाया भुगतान के विषय में मिल की ओर से किसी भी अधिकारी द्वारा कोई वार्ता नहीं हो पाई। कुछ किसानों का कहना है कि बुधवार को मिल अधिकारी किसानों के बीच पहुंचकर वार्ता करेंगे।
विज्ञापन


ऊन चीनी मिल पर क्षेत्र के किसानों ने 37 दिन से धरना दे रखा है। कई बार मिल अधिकारियों और किसानों की वार्ता भी हुई, लेकिन बकाया भुुगतान की समस्या का कोई ठोस हल नहीं निकल पाया। मंगलवार को मिल अधिकारी किसानों के बीच आने वाले थे, लेकिन एन वक्त पर किसी कारण से कार्यक्रम टाल दिया गया।

मिल अधिकारियों के आने की सूचना पर क्षेत्र के किसान भी काफी संख्या में मिल गेट पर पहुंच गए, लेकिन अधिकारियों के न आने के कारण किसानों को मायूस होना पड़ा। बाद में कुछ किसानों के द्वारा मिल अधिकारियों से फोन पर वार्ता की गई, जिसके बाद बुधवार को मिल अधिकारियों के आने की घोषणा किसानों के बीच हुई। 
विज्ञापन


वहीं, किसानों का कहना है कि जब तक क्षेत्र के किसानों का पूर्ण भुगतान नहीं किया जाता है वह अपनी मांगों को लेकर धरना जारी रखेंगे। धरने पर कपिल पिण्डोरा, भास्कर चौधरी, जगमेर, राजेंद्र खोडसमा, विकास गागोर, नीटू, संजीव, प्रमोद पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें