शामली। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि काे ‘राष्ट्रीय संकल्प दिवस’ और सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस मौके पर कलक्ट्रेट में अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता- अखंडता की शपथ दिलाई गई। वहीं, शिक्षणसंस्थाओं के छात्र-
छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने संयुक्त एकता अखंडता रैली निकाली गई।
सोमवार को पूर्वाह्न 11.00 बजे कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में डीएम और एडीएम के नेतृत्व में कलक्ट्रेट अधिकारियों- कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन रखकर इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। मौके पर लियाकत अली शिकायत सहायक, शफक्कत हसन शस्त्र सहायक, कुरबान अली सहायक न्यायिक, महताब अली, रवि मलिक इंडेक्सर, सतेंद्र कुमार आरके तहसील शामली आदि मौजूद रहे। वहीं, सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर एकता एवं अखंडता की संयुक्त रैली शहर में निकाली गई।
नगरपालिका परिषद से एकता अखंडता रैली का शुभारंभ रैली संयोजक डॉ. अमित मलिक, सह संयोजक विनोद वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली में देशभक्त इंटर कालेज, जैन इंटर कालेज, हिंदू कन्या इंटर कालेज की छात्र-छात्राएं और शिक्षिकाएं मौजूूद रही। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के आवास पर वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिवस मनाया गया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, राजेश, हरीश चौधरी, महेंद्र शर्मा, ठाकुर लाखन सिंह, रमन शर्मा, श्याम सुंदर शर्मा, इसरा मलिक, जाहिद राज, सुलतान सिंह सुधीर पंवार, सुरेश पाल सैनी, फरमान अली, अमित डिंपल शर्मा, जेके जैन, अंकुर, अशोक, यशपाल कपूर मौजूद रहे।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जेके जैन के आवास पर इंदिरा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। मौके पर हरीश चौधरी, महेंद्र शर्मा, राजेद्र चौधरी देवकुमार, योगेश कश्यप के अलावा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।