फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अंकित हत्याकांड में अब पंपू-इक्का गैंग की भी एंट्री

विज्ञापन
विज्ञापन
महबूब अली
विज्ञापन

शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में अब गोगी गैंग के साथ पंपू और इक्का गैंग के कनेक्शन की भी पड़ताल शुरू हो गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि अंकित की हत्या से कुछ दिन पहले इन गिरोहों से जुड़े बताए जा रहे सदस्य सोशल मीडिया पर धमकी भरे वीडियो और पोस्ट साझा कर रहे थे। पुलिस इन गतिविधियों को हत्याकांड से जोड़कर भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गोगी गैंग से जुड़े बताए जा रहे सदस्यों ने सोशल मीडिया पर कई धमकी भरे वीडियो डाले थे। इनमें हथियारों का प्रदर्शन करने के साथ ही परिवारों को निशाना बनाने और लोगों में खौफ पैदा करने वाली बातें कही गईं। कुछ वीडियो में कारों के काफिले भी नजर आ रहे हैं। एक कार पर नंबर की जगह ‘गोगी ग्रुप’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


-सोशल मीडिया पर लिख रहे, देश से विदेश तक चलता है सिक्का
जांच के दौरान सामने आए एक वीडियो में गिरोह से जुड़े युवक गोगी और पंपू गैंग का प्रभाव देश से लेकर विदेश तक होने का दावा करते नजर आ रहे हैं। एक अन्य वीडियो में दिल्ली, हरियाणा और जयपुर तक शूटर होने की बात कही गई है। पुलिस इन दावों की वास्तविकता और वीडियो में शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है।
एक अन्य वीडियो में लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने की धमकी दी गई। कुछ पोस्ट में परिवार के सदस्यों को भी निशाना बनाने की बातें लिखी गई हैं। पुलिस सोशल मीडिया पर सक्रिय इन खातों की जानकारी जुटाकर इनके पीछे मौजूद लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। सोशल मीडिया से जांच में खुलासा हुआ है कि पंप्पू और इक्का ग्रुप के सदस्य भी गोगी गैंग के सदस्यों के साथ हैं।

-पंपू गैंग का पानीपत से कनेक्शन
जांच में सामने आए नामों में राकेश कादियान उर्फ पंपू का गिरोह भी शामिल है। पंपू का नाम पानीपत और आसपास के क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों में सामने आता रहा है। पुलिस रिकॉर्ड और मीडिया रिपोर्टों में उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और रंगदारी समेत कई मामले बताए गए हैं। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि पंपू गैंग से जुड़े कौन-कौन लोग अंकित हत्याकांड से जुड़े संदिग्धों के संपर्क में थे।

-इक्का गैंग के सदस्यों की भी पड़ताल
इक्का गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर सक्रिय युवकों की गतिविधियां भी पुलिस की जांच के दायरे में हैं। इनसे जुड़े बताए जा रहे लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर बदमाशी वाले गाने, हथियारों का प्रदर्शन और गैंग से जुड़ी पोस्ट साझा करने की जानकारी पुलिस को मिली है। पुलिस इन खातों और वीडियो के जरिए यह पता लगाने में जुटी है कि इक्का गैंग के सदस्यों का शूटरों या अन्य संदिग्धों से कोई संपर्क था या नहीं।

-तीनों गैंग के सदस्यों के बीच तालमेल की जांच
पुलिस के अनुसार अभी तक की जांच में गोगी, पंपू और इक्का गैंग से जुड़े बताए जा रहे कुछ सदस्यों के आपसी संपर्क के संकेत मिले हैं। कुछ वीडियो में इनके सदस्यों के साथ नजर आने वाले युवकों की पहचान कराई जा रही है। उनके मोबाइल नंबर, सोशल मीडिया खातों और आपसी बातचीत की भी जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सोशल मीडिया पर दिखाई दे रहा यह गैंग कनेक्शन केवल आपसी संपर्क तक सीमित था या अंकित हत्याकांड में इसकी कोई भूमिका भी रही है।

-50 से अधिक सदस्यों की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस के अनुसार इन गिरोहों से जुड़े बताए जा रहे सदस्य सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहते हैं। बदमाशी वाले गानों, हथियारों के प्रदर्शन और धमकी भरे वीडियो साझा किए जाते हैं। जांच में 50 से अधिक सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस की मदद से वहां की आपराधिक गतिविधियों में शामिल गिरोहों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और संदिग्धों के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें