फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को भ्रमित कर रहे गैरभाजपाई दल: बेनीवाल

विज्ञापन
झिंझाना सम्मान समारोह में भाजपा श्रेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल को सम्मानित करते भाजपा कार्यक? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
किसानों को भ्रमित कर रहे गैर भाजपाई दल : बेनीवाल
विज्ञापन

शामली, झिंझाना। आर्य समाज मंदिर में रविवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ का सह संयोजक और नगराध्यक्ष आशीष मित्तल का भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाने पर व्यापारी नेताओं ने स्वागत किया। मुख्य अतिथि भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि पिछली गैरभाजपाई दलों की सरकारों से ज्यादा हर वर्ग के लोग मोदी और योगी के शासन को पसंद कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक कोरोना काल में और देश को डिजिटल और आत्मनिर्भर बनानेे व चुनावों में ऐतिहासिक परिणाम दिलाने में पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। पीएम मोदी और सीएम योगी ने भ्रष्टाचार व अपराधों पर नियंत्रण किया है। किसानों को विपक्षी राजनीतिक पार्टियां भ्रमित कर रही हैं। उन्होंने 2022 के चुनावों भाजपा को फिर से प्रचंड बहुमत मिलने का दावा किया।
विज्ञापन

मोहित बेनीवाल, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सिंह सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश गौड़ का भी जोरदार स्वागत किया गया। मोहित बेनीवाल को पगड़ी और पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। मानस संगल समेत शामली के अलावा कैराना, कांधला, ऊन से भी बड़ी संख्या में व्यापारी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य महेंद्र कुमार शर्मा, नगर चेयरमैन नौशाद ठेकेदार, पूर्व चेयरमैन राकेश गोयल, आर्य समाज के प्रधान अशोक बहादुर गोयल, थाना प्रभारी निरीक्षक श्यामवीर सिंह, डॉक्टर गजराज सिंह आदि ने भी विचार रखे। मौके पर मास्टर राजपाल सिंह, काका शर्मा, वैभव नामदेव आदि व्यापारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें