फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय धुन पर धूमधाम से मना आजादी जश्न

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय धुन पर धूमधाम से मना आजादी का जश्न
विज्ञापन

शामली। आजादी की 75वीं वर्षगांठ आजादी का अमृत महोत्सव के रुप में धूमधाम से मनाई गई। कलक्ट्रेट परिसर में डीएम जसजीत कौर ने ध्वजारोहण किया। अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी देते हुए सामूहिक राष्ट्रगान हुआ।
कलक्ट्रेट परिसर से लेकर मुख्य द्वार तक राष्ट्रीय सेवा योजना, स्काउट गाइड, स्वयंसेवकों के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई। एनएसएस की स्वयंसेविका अमीषा ने डीएम को उनका स्केच भेंट किया। देशभक्ति के तरानों पर चौबे कला संस्थान के गायक आयुष, आकाश धीमान, उज्ज्वल नामदेव, कनिका, दिशा, सूर्य देव ने प्रस्तुति दी। एनएसएस की स्वयंसेविका संजय चौहान, खुशी वर्मा आदि ने देशभक्ति के गीतों पर प्रस्तुति दी। डीएम ने बच्चों को अपने टैलेंट के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों के बलिदानों याद करना चाहिए उनके बलिदानों को कभी नहीं भूलना चाहिए। जिले में खेल मैदान तैयार किए जा रहे हैं, जो दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। शामली राइफल क्लब में निशुल्क ट्रेनिंग दी जाएगी। समारोह में एडीएम अरविंद कुमार सिंह, डिप्टी कलेक्टर शिव प्रकाश यादव व निकिता, तहसीलदार संत कुमार, डॉ. रितिनाथ शुक्ला मौजूद रहे। संचालन डॉ. अजय बाबू शर्मा ने किया।
विज्ञापन

विकास भवन में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने ध्वजारोहण किया। डीडीओ प्रमोद कुमार, डीपीआरओ नंदलाल, समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा आदि मौजूद रहे। इसके अलावा एडीएम अरविंद कुमार सिंह और उनकी पत्नी वरुनिका सिंह ने पुलवामा शहीद अमित कोरी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले। शहीद अमित कोरी के स्मारक पर पहुंचकर नमन किया। करनाल रोड स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित आवासीय वृद्धाश्रम में डीएम ने सभी वृद्धजनों को वस्त्र एवं मिष्ठान का वितरण किया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने बताया कि सभी वृद्धजनों को कोरोनारोधी टीके की प्रथम डोज लगाई जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड कार्यालय में अधिशासी अभियंता प्रेम सिंह ने ध्वजारोहण किया। मोहल्ला रेलपार में जल निगम कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिशासी अभियंता आर के जैन ने ध्वजारोहण किया। माजरा रोड स्थित कृषि भवन में किसानों को सम्मानित किया गया। आत्मा योजना के तहत उप निदेशक शिवकुमार केसरी व कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी। वहीं, भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ कार्यालय में विवेक प्रेमी ने ध्वजा रोहण किया। मौके पर जिलाध्यक्ष अमित गिरी, जिला उपाध्यक्ष जगरोशन गिरी, रजत निर्वाल, सारंग निर्वाल, राहुल गोस्वामी, सुरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसपी ने किया ध्वजारोहण, पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित
शामली। स्वतंत्रता दिवस पर एसपी सुकीर्ति माधव ने पुलिस लाइन में तिरंगा फहराया। पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा, एकता के लिए समर्पित भाव से काम करने को प्रेरित किया। आजादी के मूल्यों को पहचानने और उन पर चलने का सभी से आह्वान किया। एसपी ने मुख्य आरक्षी देवेंद्र कुमार को सराहनीय सेवाओं के लिए सम्मान चिह्न प्रदान किया। यूपी 112 प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यूपी 112 के ही कर्मचारी राजकुमार, विकास और कविता चौधरी को विशिष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र दिया। यूपी 112 पर घटना के संबंध में सम्यक सूचना दिए जाने पर जागरूक नागरिक का सम्मान शामली के प्रमोद कुमार को मिला। एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी प्रदीप सिंह, सीओ कैराना जितेंद्र सिंह, सीओ लाइंस अमित सक्सेना और मुख्य अग्निशमन अधिकारी मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट में आयोजित रैली में भाग लेती डीएम जसजीत कौर व एडीएम अरविन्द कुमार- फोटो : SHAMLI

शामली कलेक्ट्रेट में युवती को सम्मानित करती डीएम- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में स्वत्रंता दिवस पर पुलिस कर्मियों को सम्बोधित करते एसपी सुकीर्ति माधव व एएस?- फोटो : SHAMLI

शामली पुलिस लाइन में स्वत्रंता दिवस पर मिठाई बांटते एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें