फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई सफाईकर्मी यहां नहीं आता, पानी नहाने लायक भी नहीं

विज्ञापन
भगीरथ विहार कॉलोनी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। वक्त की जरूरत के साथ नगर पालिका की सीमा से बाहर कई कॉलोनियां बस गई। इन कॉलोनी में रहने वाले लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका की उदासीनता का दंश उन्हें झेलना पड़ रहा है। इन क्षेत्रों में कोई सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचता। जिसकी वजह से नालियां भी गंदगी से अटी हुई हैं। खाली पड़े प्लॉटों में कूड़े के ढेर लगे हैं। पेयजल आपूर्ति ऐसी है, कि पानी नहाने में इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता। कॉलोनी विकसित करते समय कालोनाइजर ने जो सुविधाएं दीं, बस उसी के सहारे वह जीवन-यापन कर रहे हैं। रेलपार एएचटीयू थाने के सामने भगीरथ विहार कॉलोनी में फिलहाल कई परिवार रह रहे हैं। इनका कहना है कि शहर में अब जमीन काफी महंगी हो गई हैं। जिसके चलते उन्होंने यहां कई वर्ष पूर्व प्लाट लेकर मकान का निर्माण कर लिया था। अब इस कॉलोनी को नगर पालिका क्षेत्र में शामिल कराने के लिए प्रयासरत हैं। जिससे उन्हें मूलभूत सुविधाएं मिल सकें। इससे कॉलोनियां और अधिक विकसित होंगी और नगर पालिका को भी अधिक राजस्व मिलेगा।
विज्ञापन

कई वर्ष बाद मिला बिजली का कनेक्शन
कॉलोनी निवासी रामपाल सिंह का कहना है कि बिजली का कनेक्शन के लिए उन्होंने महीनों तक विद्युत विभाग के अधिकारियों के यहां चक्कर काटे। काफी मशक्कत के बाद उन्हें बिजली का कनेक्शन मिला है। अब प्रयास कर रहे हैं कि यह कॉलोनी किसी तरह नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हो जाए।
पानी नहाने लायक भी नहीं है
कॉलोनी निवासी मोहित कुमार का कहना है कि यहां कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता है। जिससे घरों के आसपास गंदगी फैली रहती है। पास ही नलकूप से पानी आता है, लेकिन वह इतना गंदा है कि नहाने में इस्तेमाल करना भी मुश्किल लगता है। नगर पालिका को अपनी सीमा का विस्तार करना चाहिए। जिससे बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भी मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

शामली के जनसंख्या, परिवार और भवन के आंकड़े
वर्ष जनसंख्या परिवार भवन
- 1981 51850 7791 8254
- 1991 70347 1 0103 10128
- 2001 89861 15281 19036
-2011 100007 27000 35000
- 2021 120000 39000 44000
-
नोट: -वर्ष 2021 के सभी आंकड़ें अनुमानित हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें