फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं: सुरेश राणा - मंत्री ने थाना भवन स्थित फार्म हाउस में ली अधिकारियों की मीटिंग

विज्ञापन
थानाभवन में अधिकारियो की बैठक लेते गन्ना मंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। प्रदेश के गन्ना एवं चीनी उद्योग के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने अपने फार्म हाउस में जनपद के अफसरों की बैठक लेकर जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं वे सड़कों की गुणवत्ता को लेकर दोनों अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम अपने फार्म हाउस में जिले के सीएमओ डाक्टर संजय भटनागर व लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह, सहायक अभियंता ललित अग्रवाल, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता जवाहर सिंह आदि अफसरों की बैठक ली। मंत्री ने कहा कि जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं हो। सड़कों की गुणवत्ता को लेकर लोकनिर्माण विभाग ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ को निर्देश दिए जनपद की प्रत्येक पीएचसी व सीएचसी पर गुणवत्ता के साथ में नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिले। जिससे कि आम आदमी सरकार के द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ले सके। इस दौरान जनपद के स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे। पीडब्ल्यूडी व आरईएस के अधिकारियों को उन्होंने जनपद की सड़कों के निर्माण में गुणवत्ता व सड़कों के निर्माण में तेजी से कार्य किए जाने को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में सड़कों के निर्माण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें