फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली पालिका में शुरू हुआ रैन बसेरा, दो दिन में रूके तीन मुसाफिर

विज्ञापन
खबर का असर-शामली में पालिका द्वारा रैन बसेरे में लगाये गये बिस्तर - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सर्दी की रात में ठंड से बचाव को मुसाफिरों के लिए नगरपालिका शामली में रैन बसेरा तैयार कर दिया गया। दो दिन में दंपती समेत तीन मुसाफिर रात बिता चुके हैं। पुरुष व महिला के ठहरने के लिए अलग व्यवस्था की गई है। अमर उजाला ने ठंड शुरू होने के बाद भी रैन बसेरा चालू न किए जाने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

सर्दी का मौसम शुरू होने पर शासन ने रैन बसेरा शुरू करने के निर्देश दिए है ताकि बाहर से आने जाने वाले लोगों को रात बिताकर ठंड से बचाव कर सके। नगरपालिका शामली में रैन बसेरा शुरू कर दिया गया है। पालिका में रैन बसेरा के इंचार्ज प्रदीप कुमार ने बताया कि रैन बसेरा में नीचे कमरे में महिलाओं के लिए और प्रथम तल पर पालिका के सभागार में पुरुषों के लिए रात को ठहरने की व्यवस्था की गई है। फिलहाल पुरुषों के लिए पांच बैड और महिलाओं के लिए तीन बैड लगाए गए हैं। इनके अलावा 25 बिस्तरों की व्यवस्था है। उन्होंने बताया शुक्रवार को पहली रात में तमिलनाडू का एक व्यक्ति रैन बसेरा में पहुंचा था। उसने बताया था कि वह बंतीखेड़ा गांव में किसी काम से आया था। अगली रात शनिवार को एक दंपती रैन बसेरा में पहुंचा है। इस तरह से दो दिन में तीन लोग रैन बसेरा में ठहरे हैं। उन्होंने बताया कि रैन बसेरा में आने वालों के लिए गैस का छोटा सिलिंडर चूल्हे सहित रखा गया है, ताकि रात में अगर किसी को गरम पानी की जरूरत हो उसे वहीं उपलब्ध हो जाए। इसके अलावा मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें