निधि शर्मा चुनी गईं करवा चौथ क्वीन
शामली। शुक्रवार को हिंदू जागरण मंच, वीरांगना वाहिनी की बहनों ने शहर के एक रेस्टोरेंट में करवा चौथ का त्योहार मनाया। कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विजेता बहनों को पुरस्कृत किया गया। करवा चौथ की क्वीन के रूप में निधि शर्मा का चयन किया गया। मनमोहक नृत्य गायन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में प्रांत उपाध्यक्ष रेखा संगल, जिलाध्यक्ष निशा शर्मा, महामंत्री स्नेहा गर्ग, नीतू वत्स, कुसुमलता पाल, मीनाक्षी बंसल आदि मौजूद रहीं।
रानी लक्ष्मीबाई महिला शाखा द्वारा हनुमान चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में करवा चौथ से संबंधित गेम और हाउजी खेले गए। कार्यक्रम संयोजक किरण जैन व विभा मित्तल रहीं। संस्था की अध्यक्षा वीना अग्रवाल ने बताया कि सुहागिनों द्वारा अपने पति की लंबी आयु के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। करवा चौथ पर महिलाएं मां पार्वती की पूजा करती हैं, जो अखंड सौभाग्यवती का प्रतीक हैं। इस दिन सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। पति उन्हें उपहार देकर खुश करते हैं। डॉ. कुमुद शर्मा ने भी करवा चौथ से संबंधित कहानी सुनाई गई। गेम में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में संस्था की तरफ से मेहंदी की कीप, बिंदी और मिष्ठान दिया गया। इस दौरान महिलाओं ने डांस और गीत प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पिंकी अग्रवाल, रश्मि वर्मा, विभा मित्तल, रेखा गोयल, सुधा गर्ग, अमिता वर्मा, निशा वर्मा, किरण जैन, प्रियंका ,अंजली गर्ग, रश्मि जैन, शालू गर्ग आदि मौजूद रहीं।
शामली में करवा चौथ का पर्व मनाती रानी लक्ष्मीबाई महिला शाखा की सदस्य- फोटो : SHAMLI