साजिद के छोटे भाई साबिर ने बताया कि रात करीब दो बजे सादी वर्दी में लोग आए और साजिद के बारे में पूछताछ की। कहा कि आधा घंटे बाद छोड़ देंगे। उसका भाई बेकसूर है। उसे फंसाया जा रहा हैं। उधर, कोतवाली प्रभारी पंकज त्यागी ने बताया कि एटीएस ने रात में मामौर में छापा मारकर पीएफआई के सक्रिय सदस्य मौलाना साजिद को उठाया है। टीम उसे नोएडा ले गई है। उससे पूछताछ की जा रही है।
भड़काऊ पोस्टरों के साथ किया था गिरफ्तार
दिसंबर 2019 में देश के कई हिस्सों मे सीएए का विरोध चल रहा था। कस्बे के ईदगाह मैदान में भी सैकड़ों लोगों ने धरना-प्रदर्शन किया था। इस दौरान पुलिस ने मामौर से भड़काऊ पोस्टरों के साथ पीएफआई के सदस्य मौलाना साजिद समेत 7-8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। साजिद बाद में जमानत पर बाहर आ गया था।
यह भी पढ़ें: भावुक तस्वीरें: पति का चेहरा देख बेहोश होकर गिरी पत्नी, सदमे में मां, ढाई साल के मासूम ने दी मुखाग्नि
साजिद ने पीएफआई के सदस्य बनाए
2019 में भड़काऊ पोस्टर के साथ गिरफ्तार मौलाना साजिद व उसके साथियों ने खुलासा किया था कि वे कैराना नगर व आसपास के गांवों में पीएफआई (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) से लोगों को जोड़ रहे हैं। उन्होंने कई लोगों को सदस्य बनाया है।