फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल जारी: शहर में कदम-कदम पर लगे कूड़े ढेर, इकट्ठा हुआ 120 टन कूड़ा, ये हैं कर्मचारियों की मांगें

Thu, 22 Sep 2022 10:31 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

शामली शहर में लगभग 120 टन कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। वहीं घरों, गलियों व सड़कों पर कदम-कदम पर कूड़े के ढेर लगे हैं।
विज्ञापन
कदम-कदम पर लगे कूड़े के ढेर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली नगरपालिका में कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना गुरुवार को आठवें दिन भी जारी रहा। सफाईकर्मियों के हड़ताल में शामिल होने के बाद नगर में तीन दिन से कूड़ा नहीं उठाया जा रहा है। इसके चलते घरों से लेकर गलियों और सड़कों तक कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। यह तीन दिन में लगभग 120 टन कूड़ा है। 

विज्ञापन


नगरपालिका के लिपिक लक्ष्मण सिंह को निलंबित करने व मोहर्रिर गजेंद्र कुमार के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई होने के विरोध में स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ यूनिट के तत्वावधान में कर्मचारी आठवें दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलन में तीन दिन पहले सफाई कर्मचारी भी शामिल हो गए थे। उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर रखी है। शहर में एक दिन में लगभग 40 टन कूड़ा निकलता है। इस हिसाब से अब तक शहर में लगभग 120 टन कूड़ा इकट्ठा हो चुका है। घरों, गलियों व सड़कों पर कदम-कदम पर कूड़े के ढेर लगे हैं। लगातार बारिश होने से कूड़े के ढेर से दुर्गंध उठ रही है। जिससे लोगों का सड़कों से गुजरना मुश्किल हो रहा है। 

यह भी पढ़ें: Murder: 25 साल खातिरदारी की हमने और जमीन बुआ को.., ये कैसे होने देता, चाचा की हत्या की कहानी भतीजे की जुबानी

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ नगरपालिका खतौली के अध्यक्ष सुधीर धामा व प्रदेश सचिव इरशाद जाट ने गुरुवार को धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि कर्मचारियों की मांग जल्द पूरी नहीं होती तो नगरपालिका परिषद खतौली के सभी कर्मचारी भी काम बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे। कर्मचारियों ने पालिकाकर्मियों के विरुद्ध की गई कार्रवाई को निरस्त करने, पिछले महीने सड़क दुर्घटना में सफाईकर्मी भूरिया देवी की मौत होने पर इकट्ठा हुए सफाईकर्मियों के विरुद्ध प्रशासन द्वारा दर्ज रिपोर्ट वापस लेने, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के समान वेतन देने, पालिका क्षेत्र में वृद्धि को देखते हुए 100 कर्मचारी आउटसोर्सिंग पर बढ़ाने आदि मांग की और चेतावनी दी कि जब तक न्याय नहीं मिलता आंदोलन जारी रहेगा। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें: पुलिस को खूब सुनाई खरी-खोटी, 19 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार, मनचलों की करतूत से उजड़ गया परिवार

यहां महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया, सचिव आजम खां, संजीव निर्वाल, गजेंद्र, प्रदीप मायूस, लक्ष्मण, जाकिर, कवंरपाल, साजिद, अरविंद, अमित शर्मा, जगमोहन, हंसराज, दीपक बिडला, विनोद निर्वाल, प्रवीण कुमार, सुमित, जनेश आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें