फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने सर्वे पर ही बने नई रेल लाइन

Tue, 03 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। मेरठ-पानीपत रेल लाइन का    निर्माण पुराने सर्वे के अनुसार ही कराए जाने के लिए जनहित संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने      केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि रेल लाइन के लिए पुराने सर्वे को ही आधार माना जाए। 
विज्ञापन


रविवार को जनहित संघर्ष समिति के सदस्य ठाकुर घासीराम, सुनील पंवार, हाजी इलियास, चौधरी संजीव फौजी के नेतृत्व में 11 सदस्यीय टीम दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री से उनके आवास पर मिली। राजनाथ सिंह को 154 ग्राम प्रधानों, छह निकाय चेयरमैन, आठ जिला पंचायत सदस्य, व्यापार मंडल अध्यक्ष, सामाजिक संगठनों के समर्थन पत्र सौंपे। उसमें कहा गया कि मेरठ-पानीपत रेल लाइन के लिए पूर्व में सर्वे हो चुका है, जिसके मुताबिक रेल लाइन पानीपत से वाया गंगेरू, एलम और बुढ़ाना होते हुए बनाया जाना चाहिए। 

उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर और कैराना से भाजपा सांसद रेल लाइन को इस सर्वे के विपरीत बनवाना चाहते हैं, जिससे कांधला और बुढ़ाना क्षेत्र के लोगों को काफी नुकसान होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि रेल     लाइन पुराने सर्वे के मुताबिक नहीं बनाई गई, तो आगामी चुनाव में भाजपा को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। सुनील पंवार ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मामले पर केंद्रीय रेलमंत्री सुरेश प्रभु से वार्ता की और कहा कि रेल लाइन पुराने सर्वे पर ही बनेगी। इस दौरान इशरत अली, नीरज चौहान एडवोकेट, चौधरी लख्मीचंद, कैप्टन सतपाल सिंह, मोहम्मद हसन, सेठपाल गुर्जर, सुधीर कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें