शामली। भारतीय कश्यप जनचेतना मंच की ओर कश्यप समाज की बैठक में समाज को संगठित करने पर जोर दिया गया।
रविवार को सेहटा गांव में सर्वोदय आश्रम मेें आयोजित बैठक का शुभारंभ महर्षि कश्यप के चित्र के सम्मुख पुष्पार्चन से हुआ। भारतीय कश्यप जनचेतना मंच के जिलाध्यक्ष पवन कश्यप ने कहा कि समाज को सम्मान उत्थान एवं विकास की मुख्य धारा में जोड़ने के लिए संगठन की आवश्यकता है। पंकज कश्यप लॉक को ब्लॉक अध्यक्ष शामली , संजीव कश्यप कंडे़ला को ब्लॉक अध्यक्ष कैराना, लक्ष्मण कश्यप, लहरीपुर को ब्लाक अध्यक्ष ऊन, रुमी कश्यप, कैंडी को ब्लॉक अध्यक्ष थानाभवन, दीपक कश्यप नाला को ब्लॉक अध्यक्ष कांधला नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के गठन हेतु पांच सदस्यीय संरक्षण मंडल का गठन किया गया। जिसमें ऋषिपाल कश्यप बनतीखेड़ा, सलेक चंद कश्यप, हरबीर कश्यप, कांजररेहड़ी, नरेश कश्यप भनेड़ा, मांगेराम कश्यप को नामित किया है। अध्यक्षता चौधरी रमेश कश्यप सिसौली ने और संचालन मास्टर नीटू कश्यप भनेड़ा ने किया। मौके पर सुदीप कश्यप बधेव, चंद्रपाल कश्यप, सुशील कश्यप लॉक, सिकंदर कश्यप भाजू, कमल कश्यप, लॉक, विरेंद्र तितरवाड़ा, शिव कुमार धनेना, रामकुमार भौरा कलां, अरविंद, मांगेराम, राममेहर कश्यप, राजीव कश्यप, टिंकु आदि मौजूद रहे।