शामली। मेपल्स एकेडमी के छात्र अक्षित मलिक का ताइक्वांडो मेें नेशनल के लिए चयन हुआ। अक्षित छत्तीसगढ़ में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेलने जाएगा। अलीगढ़ स्थित रेडियट स्टार इंगलिश स्कूल में 11 से 14 अक्तूबर तक सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियन शिप 2015-16 में चली।
इसमें मेपल्स एकेडमी शामली के अक्षित मलिक कक्षा सात, अभय बालियान कक्षा दस, अनिकेत, मलिक कक्षा दस अवनिश कक्षा सात, इरफान सैफी कक्षा छह, सागर चौधरी कक्षा छह, आदित्य कक्षा आठ ने भाग लिया। इसमें अक्षित मलिक ने सब जूनियर अंडर 14 में अच्छा प्रदर्शन किया।
अक्षत मलिक छत्तीसगढ़ में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो में हिस्सा लेगा। यह जानकारी एकेडमी के प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने दी।