जलालाबाद। कस्बा स्थित एल्पाइन इंटर नेशनल स्कूल के बच्चों ने अलीगढ़ में हुई ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दो मेडल जीते।
अलीगढ़ स्थित रेडीयंट स्टार इंगलिश स्कूल में आयोजित सीवीएस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में आसाम, झारखंड, उत्तराखंड, बिहार, सिक्किम, मणिपुर, उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के 150 स्कूलों से 1120 छात्रों ने भाग लिया। जलालाबाद स्थित एल्पाइन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने भी अपने दम खम पर दो कांस्य पदक जीते। अंडर 14 टीम के 50 किग्रा भार वर्ग में कक्षा 10 के आकाश भारद्वाज और कक्षा 6 के अमर अहलावत ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
दोनों छात्रों के साथ मनु कादियान, लक्ष्य वत्स, सलमान, नवासू सैनी भी ताइकवांडो प्रतियोगिता में खेले। छात्रों का स्कूल लौटने पर प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, चेयरमैन नितिन गर्ग, विनित बंसल, कमल गर्ग, आशीष मित्तल, पीटीआई सोनू सैनी, विक्रांत राणा, अब्बास मलिक, जितिन गोयल, संजीव पुण्डीर , दीपक वत्स , मंजू वत्स व टीम कोच इमरान कुरैशी के साथ छात्रो का अभिवादन किया गया।