फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नासै रोग हरै सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा

विज्ञापन
शामली में हनुमान धाम पर हनुमान जी की आरती में शामिल श्रद्घालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। जिले भर में श्री हनुमान प्रकटोत्सव पर मंदिरों में पूजा-अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों में बजरंग बली के जयघोष गूंजते रहे। जगह-जगह भंडारे आयोजित किए गए। जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

श्री मंदिर हनुमान टीला, हनुमान धाम को श्री हनुमान प्रकट महोत्सव के मौके पर फूलों व गुब्बारों से भव्य तरीके से सजाया गया। 24 घंटे का अखंड रामायण का पाठ संपन्न होने के बाद सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर बारह बजे तक बाबा बजरंग बली का संकीर्तन आयोजित किए गए। यजमान अमित जैन से संकट मोचन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना पंडित देवानंद ने संपन्न कराई। यजमानों ने हनुमान जी को सवा मन मेवा, फल और मिठाई अर्पित किए। छप्पन प्रकार का भोग लगाया गया। मंदिर हनुमान धाम के प्रधान सलिल द्विवेदी ने 51 दीपों से बाबा बजरंग बली की महाआरती उतारी।
कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। बाद में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हलवा, पूरी, सब्जी और शिकंजी का प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सचिव राजकुमार मित्तल, चंचल द्विवेदी, रमेश धीमान, शामली चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक कुलदीप पिलानिया, जिला ईंट भट्ठा निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, साइमा के चेयरमैन अंकित गोयल, डॉ. अनुुराग शर्मा, संदीप नामदेव, संजय कुमार त्यागी, पुनीत द्विवेदी, अमित प्रजापति, नमन कर्णवाल, गुरुशरण रोहिला, शिवम गिरी, रोहित सिंघल, सागर मित्तल, कुलदीप पंवार आदि लोग उपस्थित रहे। शाम के सात बजे के बाद मंदिर में बाबा का संकीर्तन देर रात का आयोजित किया गया।
विज्ञापन

श्रीबालाजी जन्मोत्सव पर सात कुंडीय महायज्ञ, विशाल भंडारे का आयोजन
शामली। श्री बालाजी धाम पर संकट हरन व मनोकामना सात कुंडीय श्री महायज्ञ आयोजित करके एक गोला देशी घी, गूगल, पीली सरसों, राई अजवायन में आहूति देकर मनोकामना मांगी। इस मौके पर विशाल भंडारे में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सात कुंडीय महायज्ञ में यजमान के रुप में नवीन गोयल, हरिश्याम, सतीश चंद गर्ग, सचिन कुमार, राहुल तायल, दीपक गर्ग, सतेंद्र खैवाल, रजत खैवाल मौजूद रहे। यजमानों की ओर से श्री बालाजी को सवा मन फल, मेवा, मिठाई अर्पित किए। महायज्ञ के बाद श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की। श्री बालाजी के जल का श्रद्धालुओं पर छींटा दिया गया। बाद में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। महाआरती के मुख्य यजमान के रुप में नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन अरविद संगल, मेपल्स एकडेमी के चेयरमैन मुकेश संगल, विपिन संगल, महायज्ञ में विशिष्ट अतिथि के रुप में मानस अजय संगल और महायज्ञ के मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें