फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस जक्शन व हाईवे चौड़ीकरण में तोड़ा जाएगा तहसील का मुख्य गेट

विज्ञापन
पानीपत-खटीमा हाईवे की जद में आ रहा तहसील मुख्यालय में बना भवन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। क्रॉस जंक्शन के निर्माण और पानीपत-खटीमा हाईवे चौड़ीकरण के लिए तहसील गेट, खाद्य सुरक्षा विभाग का कार्यालय, कई दुकान, होटल और रेस्टोरेंट भवन ध्वस्त किए जाएंगे। यह कार्रवाई जल्द पूरी की जाएगी। तहसील के सामने बनत जाने वाली सड़क भी ऊंची होगी।
विज्ञापन

शामली तहसील के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का शामली बाईपास पानीपत-खटीमा बाईपास को क्रॉस करेगा। यहीं से पानीपत-खटीमा हाईवे का बनत बाईपास शुरू हो रहा है। ऐसें में तहसील के पास क्रॉस जंक्शन प्रस्तावित है। बनत बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है। बनत कस्बे से होकर गुजरने वाला पानीपत-खटीमा हाईवे काफी नीचे रह गया है। इसे ऊंचा और चौड़ा करने के लिए तहसील का गेट और लेखपाल भवन तोड़ा जाएगा। एनएचएआई भूमि अधिग्रहण कर निशान लगा चुके हैं। हाईवे की जद में खाद्य सुरक्षा विभाग का कार्यालय और तहसील के बाहर होटल, रेस्टोरेंट व छोटे दुकानदार भी आ रहे हैं। जिन्हें ध्वस्त किया जाना है। जल्द ही यह कार्रवाई शुरू होने वाली है।
डिजाइन फाइनल होने पर शुरू होगा ध्वस्तीकरण
एक सप्ताह पूर्व पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कर रही की जीआर कंपनी और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे और शामली बाईपास का निर्माण कर रही मेरठ की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी व एनएचएआई के इंजीनियरों ने मौके पर मुआयना किया था। इस दौरान क्रॉस जंक्शन का डिजाईन संयुक्त रूप से तैयार करने का निर्णय लिया गया था। डिजाईन तैयार होने के बाद क्रॉस जंक्शन निर्माण के लिए हाईवे की जद में आ रहे भवन ध्वस्त करके भूमि खाली कराई जाएगी। एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हाईवे निर्माण कंपनी को भूमि पर कब्जा दे चुके हैं। थोड़ा बहुत कब्जा शेष है, वह भी शीघ्र दिला दिया जाएगा। उधर, मेरठ की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि सहारनपुर रोड से लेकर तहसील के गेट तक बाईपास को रोडी डालकर तैयार किया गया है। इसी माह बाईपास का निर्माण पूरा कर दिया जाएगा। एनएचएआई के अधिकारियों का क्रॉस जंक्शन का नया डिजाईन जल्द पूरा होकर आ जाएगा। उसके बाद क्रॉस जंक्शन का निर्माण शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें