नंद कुमार कंसल अध्यक्ष, सुशील गर्ग प्रबंधक निर्वाचित
शामली। श्री सत्यनारायण शिक्षा समिति (रजि.) रेलवे रोड शामली की प्रबंध समिति का पंचवर्षीय चुनाव पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर नंद कुमार कंसल और प्रबंधक पद पर सुशील कुमार गर्ग को निर्वाचित घोषित किया गया।
रविवार को श्री सत्यनारायण मंदिर भवन रेलवे रोड पर श्री सत्यनारायण शिक्षा समिति (रजि.) रेलवे रोड शामली का पंचवर्षीय चुनाव संपन्न हुआ। पर्यवेक्षक एसडीएम सदर संदीप कुमार और चुनाव अधिकारी वीवी इंटर कॉलेज शामली के कार्यवाहक प्रधानाचार्य एसके आर्य की देखरेख में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद दोपहर तीन बजे से मतगणना और उसके बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी एसके आर्य ने बताया कि घोषित चुनाव परिणाम में 107 मत लेकर नंद कुमार कंसल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए। जबकि इस पद पर प्रतिद्वंद्वी मुकेश गोयल को मात्र सात मत मिले। प्रबंधक पद पर सुुुशील कुमार गर्ग 110 मत लेकर निर्वाचित हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी अनुज तायल को मात्र चार मत मिले। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर रामेश्वर दत्त शर्मा, सह प्रबंधक पद पर अमित मित्तल, कोषाध्यक्ष पद पर सतीश कुमार निर्वाचित हुए। सदस्य पद पर अरविंद कुमार गर्ग, संजीव कुमार, राकेश कुमार गर्ग, पवन कुमार कांबोज, राजेंद्र प्रसाद गोयल और सुरेंद्र सिंह निर्वाचित घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि शांति व्यवस्था के लिए मतदेय स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा और चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।